प्रतियोगिता में निश्चित रूप से पदक जीतकर खिलाड़ी बढ़ायेंगे जनपद का मान: सोनू
विजय तिलक के साथ डेढ़ दर्जन होनहारों को किया गया रवाना
तीसरी अन्तरराष्ट्रीय ओपन कराटे चैम्पियनशिप के लिये 16 खिलाड़ी गये
तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के के.डी. स्पोर्ट कराटे अकादमी के संस्थापक व कोच सेंसाई सोनू यादव के मार्गदर्शन में 16 खिलाड़ी कानपुर के द स्पोर्ट्स हब इंडोर स्टेडियम में 21व 22 नवंबर को आयोजित होने वाली तीसरी अंतरराष्ट्रीय ओपन कराटे चैंपियनशिप के महामुकाबले में भाग लेने के लिए शुक्रवार को रवाना हो गये। रवाना होने से पहले मौजूद लोगों ने खिलाड़ियों को विजय तिलक लगाकर प्रतियोगिता में अपने हुनर का दमखम दिखाकर मेडल जीतकर घर वापसी की अग्रिम बधाई दी। इस बाबत अकादमी के संस्थापक सोनू यादव ने सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विश्वास जताते हुए कहा कि बच्चों ने इस चैंपियनशिप के लिए कड़ी मेहनत की है और वे निश्चित रूप से पदक जीतकर जौनपुर का मान बढ़ाएंगे। इस अवसर पर उमेश कुमार, विजय सिंह, माधुरी वर्मा, डॉ राजेश पासवान, राजू यादव, सुग्रीम गिरी के साथ तमाम लोग मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी
प्रतियोगिता के महामुकाबले में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों में शालिनी मौर्या, भरत यादव, सोनाली यादव, शीलू पासवान, सुमित पासवान, अंश यादव, उत्कर्ष यादव, कृष सेठ, अंशिका बेनवंशी, अनुष्का बेनवंशी, गीतिका बेनवंशी, अदिति सिंह गौतम, पायल चौहान, आंचल चौहान, प्रिंस गिरी, शिवा यादव के साथ टीम एंट्री फॉर्म के दूसरे पृष्ठ पर 16वें खिलाड़ी के रूप में शिवा यादव शामिल है।











