HomeJaunpurJaunpur News: नारद मोह की अनुपम प्रस्तुति ने दर्शकों को किया भाव—विभोर

Jaunpur News: नारद मोह की अनुपम प्रस्तुति ने दर्शकों को किया भाव—विभोर

  • नारद मोह की अनुपम प्रस्तुति ने दर्शकों को किया भाव—विभोर

  • लोक नाट्य के माध्यम से भक्ति एवं ज्ञान का दिया गया संदेश

तेजस टूडे सं.
डाॅ. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली के प्रायोजन में सर्वांगीण विकास सेवा अकादमी के तत्वावधान में अमारी स्थित संस्था मुख्यालय पर एक दिवसीय लोक नाट्य ‘नारद मोह’ का भव्य मंचन किया गया। संस्था के कलाकारों ने अपनी सजीव अभिनय कला, संवाद और संगीत के माध्यम से दर्शकों को मंत्र—मुग्ध कर दिया। नाटक की मनोहारी प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भाव—विभोर कर दिया।
नारद मोह की कथा के माध्यम से कलाकारों ने यह संदेश दिया कि ज्ञान, तपस्या और भक्ति के बावजूद मनुष्य को कभी अहंकार नहीं करना चाहिए। अहंकार व्यक्ति के विवेक को नष्ट कर देता है और उसे सत्य से दूर ले जाता है। भगवान विष्णु की लीला के माध्यम से नारद जी को अपने तप और ब्रह्मचर्य पर उत्पन्न अभिमान का बोध कराया गया। कथा यह भी सिखाती है कि सच्ची भक्ति में विनम्रता, आत्मचिंतन और समर्पण का विशेष महत्व है।
मंचन में बृजेश पाण्डेय, अंकित मिश्र, सौरभ पाण्डेय, गौरव पाण्डेय, आरती पाण्डेय, विशाल त्रिपाठी, अनुराग त्रिपाठी, रुचि, अंजली सहित अन्य कलाकारों ने विभिन्न भूमिकाओं का प्रभावशाली निर्वहन किया। कार्यक्रम का संचालन राहुल ने किया। समापन अवसर पर अकादमी के अध्यक्ष दयाशंकर पाण्डेय ने कलाकारों को सम्मानित किया। उन्होंने आगंतुक अतिथियों एवं दर्शकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगीत एवं लोककला प्रेमी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read