जौनपुर। जेसीआई जौनपुर के अध्यक्ष डा. संदीप पाण्डेय द्वारा आयोजित कार्यकारिणी सभा की बैठक में 9 से 15 सितम्बर तक मनाये जाने वाले जेसीआई सप्ताह के लिये सर्वसम्मति से पूर्व अध्यक्ष और संस्था के पदाधिकारियों के मध्य संस्था के उपाध्यक्ष दिलीप सिंह को जेसी सप्ताह का चेयरमैन नियुक्त किया गया। बैठक में पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि इस जेसीआई वीक में संस्था विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य करती है।
मण्डल उपाध्यक्ष गौरव सेठ ने कहा कि इस बार भी पालिथीन का विरोध, ब्लड डोनेशन इत्यादि विभिन्न प्रकार के कार्य किये जायेंगे। पूर्व अध्यक्ष धर्मेन्द्र सेठ व राकेश जायसवाल ने इस सप्ताह के कार्यक्रमों की सफलता के लिये बधाई दिया। इसके पश्चात् संस्थाध्यक्ष डा. संदीप पाण्डेय के साथ सभी पदाधिकारियों ने माला पहनाकर सप्ताह चेयरमैन को बधाई दिया। इस अवसर पर नीरज श्रीवास्तव, आकाश केसरवानी, रमेश श्रीवास्तव, हाफिज शाह, अजय गुप्ता, अतुल जायसवाल, दिलीप जायसवाल, प्रदीप सिंह, रंजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव प्रदीप जायसवाल ने किया। अन्त में नीरज श्रीवास्तव ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।