Jaunpur News : आरोग्य स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। करंजाकला ब्लॉक के सभी पीएचसी पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दौरान चिकित्सकों ने 300 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। साथ ही जरूरतमंदों को दवा वितरित करते हुए गम्भीर बीमारी से पीड़ित मरीजों की काउंसलिंग की गई।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला, जमुहाई, हिंदी बाघेला, समसपुर पनियारिया पीएचसी पर मेला लगाया गया। मेले में करंजाकला के डा. योगेश प्रताप सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. सबीना खातून, फिजीशियन डा. आनन्द प्रजापति की ओर से नामित चिकित्सकों ने गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को चिन्हित करते हुए उनकी स्क्रीनिंग एवं यथोचित स्तर पर संदर्भन एवं फालोअप के साथ चिकित्सीय परामर्श, टीकाकरण, जांच व दवा देने के साथ गर्भावस्था व प्रसव कालीन सावधानी के प्रति जागरूक किया। मेले में सभी पीएससी की आंगनवाड़ी के कर्मचारी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














