Jaunpur News : अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की बैठक सम्पन्न
जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की बैठक नगर स्थित राम जानकी मठ गूलर घाट के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता विभाग अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने किया। संचालन विभाग महामंत्री चंद्र प्रकाश ने किया।

मुख्य वक्ता काशी प्रांत के महामंत्री तरुण कुमार शुक्ल ने कहा कि आगामी 17, 18 व 19 जून को राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन काशी महानगर में किया गया है जिसमें काशी प्रांत के विभिन्न जिलों के लगभग 125 कार्यकर्ता भाग लेंगे। श्री शुक्ल ने कहा कि देश के अन्दर एक समुदाय द्वारा खुलेआम हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी बहुसंख्यक हिन्दू समाज की आध्यात्मिक आस्था पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर उपद्रव करके सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों और देश की शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करें। ऐसा अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता मांग करते हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय, महामंत्री चन्द्र प्रकाश, रमेश मिश्र विभाग उपाध्यक्ष, अरविन्द योगी विभाग मंत्री, अंकित गुप्ता उपाध्यक्ष, मनसिज पाण्डेय, रीमा विश्वकर्मा, श्रृष्टि, लकी, संजय तिवारी, विभाग मठ मंदिर प्रमुख राम प्रीति मिश्र फलाहारी महराज सहित विभाग व जिला स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















