Jaunpur News : विधायक ने तालाब का किया भूमि पूजन
तेजी बाजार, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम शंकरगढ़ अटरा में अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत विधायक रमेश चंद्र मिश्रा द्वारा भूमि पूजन किया गया। इसके बाद ग्राम प्रधान सुल्तान मिर्जा द्वारा तालाब का कार्य शुरू कराया गया जिससे सभी ग्रामवासी बहुत ही प्रसन्न हुए।

इस योजना से गांव में पानी की कमी दूर होगी और वाटर लेवल ऊपर रहेगा। इसका 1 एकड़ की जमीन पर अमृत सरोवर योजना का कार्य मनरेगा मजदूरों द्वारा प्रधान के आदेश पर शुरू किया गया जिससे काफी लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रधान सुल्तान मिर्जा ने बताया कि गांव को एसएल डब्लू में शामिल किया गया है जिससे गांव का विकास बहुत ही अच्छे ढंग से होगा। विधायक रमेश चन्द्र मिश्रा ने आश्वासन दिया कि शंकरगढ़ ग्रामसभा के विकास के लिये हमेशा सहयोग करता रहूंगा। इस अवसर पर अजय शंकर दूबे पूर्व प्रत्याशी विधानसभा मुंगराबादशाहपुर, वीडीओ राजीव गुप्ता, सेक्रेटरी महेश तिवारी, आशु सिंह, मोहम्मद रफी आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















