बलिया व मध्य प्रदेश की घटना को लेकर जालौन के पत्रकारों ने किया विरोध प्रदर्शन
पत्रकारों के खिलाफ अन्याय बर्दाश्त नहीं
रंजीत सिंह
जालौन। उत्तर प्रदेश के बलिया जिला और मध्य प्रदेश में हुई घटना के बाद देश भर के पत्रकारों में रोष व्याप्त हैं। वहीं जनपद जालौन में भी पत्रकारों ने हुंकार भरते हुए जनपद के मुख्यालय उरई में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर बलिया व मध्यप्रदेश की घटना को लेकर जमकर नारेबाजी की और मामले में जल्द न्याय दिलाने की मांग की। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में देश भर में पत्रकारों के साथ जो घटनाएं हुई हैं, वह काफी शर्मनाक है और हाल में ही मध्य प्रदेश के सीधी जनपद के थाने से पत्रकारों को अर्धनग्न करने वाली जो तस्वीरें आई हैं।

उसमें सत्ता का नशा साफ झलक रहा है। एमपी के सीधी के विधायक की एक शिकायत पर पुलिस ने कुछ पत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था और इन्वेस्टिगेशन के नाम पर उन्हें साथ मारपीट व अभद्रता की। वहीं बलिया में पेपर लीक मामले में जिस तरह से प्रतिष्ठित अखबार के पत्रकारों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। उसमें जिला प्रशासन का एकतरफा रवैया नजर आता है। जांच के नाम पर पेपर लीक का ढिकरा उनके ऊपर ही फोड़ दिया। पत्रकारिता जो देश का चौथा स्तंभ हैं सरकार और जिला प्रशासन एक राय होकर उस पर जबरन बंदिशें लागू कर रही हैं। सरकार और पुलिस पत्रकारों से उनका हक छीनने का प्रयास कर रही हैं। इन्हीं दोनों घटनाओं को लेकर जालौन के पत्रकारों ने सांकेतिक रूप से काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि अगर दोनों मामलों में पीड़ित पत्रकारों को न्याय न मिला तो वह इस प्रदर्शन को आंदोलन का रुप देने से पीछे नही हटेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















