HomeJaunpurJaunpur News : बयालसी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना

Jaunpur News : बयालसी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना

Jaunpur News : बयालसी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना

जलालपुर, जौनपुर। बयालसी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उक्त आयोजन में उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के अनुपालन में श्री काशी विश्वनाथ उद्घाटन के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं और शैक्षिणक सत्र 2020 की विश्वविद्यालय परीक्षा के कालेज के स्नातक व परास्नातक स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

महाविद्यालय में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने कुलगीत, स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, देश भक्ति गीत के साथ ही लोकगीत, युगल गायन, लोक नृत्य, नाटक और एकल अभिनय को प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय सुरक्षा, एकता, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता से संबंधित कार्यक्रमों का भी मंचन किया गया। इस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में एनसीसी, एनएसएस और रोवर रेंजर की टीमों ने अतिथियों का सम्मान और व्यवस्था को बनाने में अपनी मूल्यवान भूमिका निभाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. गुरू प्रसाद सिंह ने कहा कि गुरु को अपने छात्र-छात्राओं के बौद्धिक स्तर पर जाकर पढ़ाना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि डा. आरपी सिंह ने शिक्षा का जीवन में महत्व पर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये डा. विजय प्रताप सिंह ने कहा कि अनुशासन शैक्षिक जीवन का आधार है। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. आनंद शंकर चौधरी ने स्वस्थ शैक्षिक परिवेश के निर्माण हेतु छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं के सकारात्मक दिशा में परिमार्जित करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में लगभग 1500 छात्र छात्राओं ने अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सार्थक बनाया। कार्यक्रम में सचिव, प्रबंध समिति ने महाविद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। कार्यक्रम संजोजिका की भूमिका में डा. अल्केश्वरी सिंह ने निभायी। मंच का संचालन डा. संजय नारायण सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य डा. पी.के. सिंह, डा. वीरेंद्र सिंह, डा. अल्केश्वरी सिंह, डा. बृजेश मिश्र, डा. संजय नारायण सिंह, जगत नारायण सिंह, डा. अंशुमान सिंह, डा. आशुतोष पाण्डेय, अनिल कुमार, सफीउल्लाह अंसारी, डा. अरविन्द कुमार, प्रकाश चंद्र कसेरा, डा. प्रवीण कुमार, सोमारू राम, डा. सीमा सिंह, राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। अन्त में डा. प्रतिभा सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Happy Holi: Rahul Prajapati | Pavitra Flex & Press | Mob.: 9454714532, 8922834701

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read