HomeJaunpurJaunpur News : सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ विद्यालय का वार्षिकोत्सव

Jaunpur News : सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ विद्यालय का वार्षिकोत्सव

Jaunpur News : सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ विद्यालय का वार्षिकोत्सव

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय सूर्यमणि चिल्ड्रेन एकेडमी जगदीशपुर, पट्टीनरेन्द्रपुर का वार्षिकोत्सव समारोह विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ। वाग्देवी सरस्वती के चित्र पर माला फूल अर्पित व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित निवर्तमान प्रधानाचार्य डा. रणजीत सिंह ने कहा कि शिक्षा से ही राष्ट्र का चहुमुखी विकास सम्भव है।

शैक्षिक उन्नयन के कारण ही समाज प्राचीनकाल से आज तक निरन्तर विकसित एवं परिवर्तित होता चला आ रहा है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डा. पवन सिंह ने कहा कि शिक्षा हीं हमें इस योग्य बनाती है कि हम समाज में व्याप्त समस्याओं, कुरीतियों और रूढ़िवादी परम्पराओं के प्रति सचेत होकर उसमे अपेक्षित सुधार करने में सफल हो सकते है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अनुक्रम में विद्यालय के बच्चों ने लोकनृत्य, गीत, प्रहसन, एकांकी की अनुपम प्रस्तुति कर लोगों को मंत्र-मुग्ध कर दिया।

विद्यालय के प्रबंधक साकेत पाण्डेय ने उपस्थित आगन्तुक अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत एवं आभार प्रकट करते हुए विद्यालय की सतत् प्रगति आख्या प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत प्रमुख बृजेश यादव तथा संचालन राजन पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर बृजेश शुक्ला, अजीत प्रजापति, राकेश वर्मा, संतोष दीक्षित, रवि चतुर्वेदी, हृदय नारायण शुक्ला, मन्नू दूबे, विनय तिवारी, आशीष सिंह, संकेत पाण्डेय, डा. संतुष्ट पाण्डेय, सुधा, प्रियंका, वैशाली, प्रदीप, मनोज, इन्द्रेश आदि उपस्थित रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Happy Holi: Rahul Prajapati | Pavitra Flex & Press | Mob.: 9454714532, 8922834701

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read