HomeJaunpurJaunpur News : पशुशाला में बंधी भैंस, पड़िया व पड़वा खोल ले...

Jaunpur News : पशुशाला में बंधी भैंस, पड़िया व पड़वा खोल ले गये चोर

Jaunpur News : पशुशाला में बंधी भैंस, पड़िया व पड़वा खोल ले गये चोर

आधी रात बाद चोरों ने दिया घटना को अंजाम
खेतासराय, जौनपुर। खेतासराय-जौनपुर मुख्य मार्ग स्थित हबीब हास्पिटल के सामने बीती रात पशुशाला में बंधे एक भैंस समेत 3 जानवरों को हौसला बुलंद चोर खूंटे से खोलकर उठा ले गये जिसमें भैंस समेत तीन जानवर शामिल है।

इसकी भनक तक किसी को नहीं लगी। सुबह भैंस को चारा डालने के उठे पशुपालक ने पशुशाला से भैंस, पड़वा व पड़िया गायब देख अवाक हो गया। घर के आस-पास खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चल सका। थका-हारा भुक्तभोगी ने इसी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने मामले की छानबीन कर वापस लौट गई। जानकारी के अनुसार उक्त मार्ग पर स्थित हास्पिटल के सामने मनेछा गांव निवासी लोरिक बिन्द उर्फ झपसू की चाय-पान की दुकान है। उसी के पीछे उनका पशुशाला है जहां एक दुधारू भैंस, पड़वा और एक पड़िया रहती थी जिसको चोर निशाना बनाते हुए बुधवार की आधी रात बाद खूंटे से खोलकर उठा ले गये। सुबह पशुपालक भैंस को चारा डालने के लिये पशुशाला पहुँचा तो जहां भैंस समेत तीन जानवर गायब देख अवाक हो गया। इसकी सूचना घर में अन्य लोगों को देते हुए खोजबीन चालू कर दिया जिसकी कहीं सुराग नहीं चला।

भुक्तभोगी ने बताया कि भैंस चोरी की घटना बगल में एकता कोल्ड स्टोर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। कैमरे में आधी रात बाद 3 लोगों द्वारा भैंस, पड़वा व पड़िया उठा ले गये जिसमें पड़वा को जबदस्ती जौनपुर की तरफ ले जाते दिखाई दे रहा है। भुक्तभोगी के अनुसार चोरी हुए सभी जानवरों की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी जा रहे हैं। अंतः थका-हारा भुक्तभोगी ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर वापस लौट आयी। भुक्तभोगी ने इसकी लिखित शिकायत कर चोरों वे खिलाफ कार्यवाही की मांग किया है। अब देखना होगा कि पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर चोरों तक पहुँच पाती है या फिर हर चोरी की घटना की तरह ठंडे बस्ते में चला जाता है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Happy Holi: Rahul Prajapati | Pavitra Flex & Press | Mob.: 9454714532, 8922834701

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read