HomeJaunpurJaunpur News : अंकित बने राज्य अभियोजन अधिकारी सेवा संघ के कोषाध्यक्ष

Jaunpur News : अंकित बने राज्य अभियोजन अधिकारी सेवा संघ के कोषाध्यक्ष

Jaunpur News : अंकित बने राज्य अभियोजन अधिकारी सेवा संघ के कोषाध्यक्ष

जौनपुर। लखनऊ के रवींद्रालय सभागार में आयोजित राज्य अभियोजन अधिकारी सेवा संघ चुनाव 2021 में कोषाध्यक्ष पद पर जिले में कार्यरत सहायक अभियोजन अधिकारी अंकित सिंह 118 मतों से विजयी हुए। उनको कुल 313 वोट और दूसरे प्रत्याशी आगरा के सहायक अभियोजन अधिकारी महेंद्र प्रताप केसरी को 195 वोट मिले।

अंकित सिंह भारतीय जनसंचार संस्थान के रेडियो टीवी जर्नलिज्म विभाग के पूर्व छात्र रहे हैं और इन्होंने एबीपी न्यूज में प्लेसमेंट होने के बाद कई महीनों तक नौकरी भी किया है। सीबीसीआइडी लखनऊ में कार्यरत वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी वेद प्रकाश त्रिपाठी अध्यक्ष, कानपुर के सहायक अभियोजन अधिकारी शैलेश अग्निहोत्री महासचिव, लखनऊ की सहायक अभियोजन अधिकारी सोलंकी यादव सचिव पद के लिए चुने गये हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

Must Read