Jaunpur News : शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होताः सीमा द्विवेदी
सेवानिवृत्त शिक्षकों का वार्षिक अधिवेशन व सम्मान समारोह आयोजित
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। सेवाकाल में रहते हुए वह नौनिहालों को शिक्षा और संस्कार देते हैं तो अवकाश ग्रहण के पश्चात अपने अनुभवों के आधार पर समाज का मार्गदर्शन करते हैं। उक्त बातें वे रविवार को बीआरसी सिकरारा पर उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक अधिवेशन व अवकाशप्राप्त शिक्षकों के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पद से बोल रही थीं।

विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि शिक्षक केवल छात्र व्यक्तित्व निर्माण ही नहीं करता, अपितु एक बेहतर समाज की नींव भी रखता है। मुख्य अतिथि ने अवकाशप्राप्त शिक्षक यदुनाथ सिंह व अवधेश सिंह को स्मृति सम्मान से सम्मानित किया। साथ ही दर्जन भर अन्य शिक्षकों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, ब्लाक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
अध्यक्षता कर रहे संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव सिंह ने मुख्य अतिथि को सेवानिवृत्त शिक्षकों के समस्याओं से सम्बंधित मांग पत्र सौंपा। वहीं आयोजक/पूर्व जिलाध्यक्ष राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक विजय बहादुर सिंह ने सभी का स्वागत किया। अन्य वक्ताओं में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अवकाशप्राप्त शिक्षक सत्य प्रकाश पाण्डेय, शिक्षक नेता अश्विनी सिंह, राजेन्द्र यादव, सन्तोष तिवारी, दिवाकर चौहान, पलकधारी प्रजापति, राम समुझ गौड़, भगवान सिंह, हरिशंकर सिंह, सुरेन्द्र उपाध्याय, विजय शंकर तिवारी, मातादीन यादव आदि प्रमुख रहे।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक लल्लन उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर रवि मिश्रा, सन्तोष सिंह, चन्दन सिंह, मुकेश दुबे, संदीप सिंह, सुरेन्द्र प्रजापति, गुलाल सिंह, समई राम यादव, तेज बहादुर चौबे, नन्द लाल, लल्लन सिंह, रामजी शर्मा, शांति देवी, त्रिवेणी देवी आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।





