Jaunpur News : सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीः एसडीएम
अभिषेक दूबे
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय कस्बे में स्थित पुलिस चौकी पर केराकत उपजिलाधिकारी अख्तर माज ने व्यापारियों और सभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक की गई जिसमें उपजिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में कुछ अराजक तत्वों द्वारा देश मे तरह तरह की अफवाहें फैलाई जा रही है।

उनका मकसद देश मे माहौल बिगाड़ने की है। सभी लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी प्रकार की टिप्पणी सोशल मीडिया पर न करें जिससे किसी की भावना आहत हो। ऐसा कृत्य करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी। लगातार प्रशासन ऐसे लोगों को चिन्हित करने में जुटा हुआ है। इस अवसर पर थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह, चौकी प्रभारी गौरा आशीष पांडेय, लल्लन प्रताप सिंह, अजय शर्मा, नवीन साहू, बबलू, सुजीत जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, नजमी अरशद, अजय प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















