Jaunpur News : धूमधाम से मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर नगर की 3 बस्तियों में अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर के सरस्वती नगर माधवपुरम और महाराणा प्रताप बस्तियों में कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। बौद्धिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता कमल मौर्या ने कहा कि आज जब देश अपनी 75वीं आजादी की सालगिरह अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है और शहीदों को नमन कर रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के शहीद अपने बलिदान से अमर तो हुए पर इतिहास में कहीं न कहीं उन्हें भुला दिया है।

पूर्वांचल के अमर शहीद न केवल इतिहास के पन्नों में दफन हो गये बल्कि हमारे दिलों दिमाग से भी गायब हो गये। नई पीढ़ी को यह बताने की आवश्यकता है कि 75 वर्ष की आजादी हमारे पूर्वजों की उस लड़ाई के कारण मिली है जिसे उन्होंने अपनी गरीबी, संसाधनों की कमी और बेहद लाचारी के बाद भी लड़ा। इस मौके पर बड़ी संख्या में एकत्रित महिलायें अपने घर से साथ लाये हुए 5-5 दीपकों से भारत मां की आरती किया और संकल्प लिया कि हम पुनः भारत को अखंड भारत बनाने के लिये कटिबद्ध हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल गौतम तथा संचालन डा. गीता त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर शिक्षा त्रिपाठी, डा. पूजा, मौसमी मौर्य, सीता सरोज, डा. आरबी चौहान, श्याम शुक्ला, शिव शंकर, शिरीष गुप्ता, आदर्श कुमार मौर्य, जीवन लाल अग्रहरी, अरविंद, विवेक कुमार दुबे, सोनू गौतम, सूर्य प्रकाश, सुनील अग्रहरी, धर्मेंद्र पटवा, क्षमा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


