HomeJaunpurJaunpur News : मंदिर से दान पेटी चोरी

Jaunpur News : मंदिर से दान पेटी चोरी

Jaunpur News : मंदिर से दान पेटी चोरी

बक्शा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कर्तिहा गांव में स्थित बाबा भंवर वीर मंदिर में रखी दान-पेटी शुक्रवार की रात चोर उठा ले गये। सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।

पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। गांव के कमलेश यादव ने बताया कि बाबा भवर वीर मंदिर के बरामदे में ही दान पेटी रखी गई थी। दानपेटी को दीवाल में ही सीमेंट से जाम कर दिया गया था। पिछले 5 साल से दान पेटी कभी खोली नहीं गई थी। रात में चोर ईंट उखाड़ कर दान पेटी उठा ले गये।

 

Must Read