Jaunpur News : धूमधाम से मनायी गयी अम्बेडकर जयंती
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा कादीपुर पौना में अखिल भारतीय यादव महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश यादव फौजी के नेतृत्व में डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनायी गयी।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने डा. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वहीं उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा किया। इस मौके पर संदीप कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य, अरुण यादव एडवोकेट, जितेन्द्र कुमार, विजयी राम मस्तु, आशीष कुमार, चंदन, समीर आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















