Jaunpur News : उप मुख्यमंत्री से मिले विधायक रमेश सिंह
स्वास्थ्य, सड़क सहित कई विकासपरक योजनाओं का दिया प्रस्ताव
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। विधानसभा क्षेत्र शाहगंज के चहुंमुखी विकास को मूर्त रूप देने के लिये संकल्पित विधायक रमेश सिंह स्वास्थ्य सड़क सहित कई विकासपरक योजनाओं के सम्बन्ध में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से मिलकर क्षेत्र के विकास सम्बन्धी योजनाओं पर चर्चा की और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहगंज को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने तथा विधानसभा की खस्ताहाल सड़कों के निर्माण के सम्बन्ध में प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री ने विधायक के प्रस्ताव पर त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि विधानसभा शाहगंज में दशकों से सड़कों की दशा बेहद खराब है जिसे प्रमुखता से संज्ञान में लेते हुए विधायक द्वारा विधानसभा क्षेत्र में 74 नई सड़कों के निर्माण सहित 19 सड़कों की मरम्मत, चौड़ीकरण तथा उच्चीकरण का प्रस्ताव दिया गया, जिसमें प्रमुख रूप से अरगूपुर कटार मार्ग 7.5 किमी, त्रिकौलिया से अखण्ड नगर 21 किमी, पट्टीनरेन्द्रपुर से सरपतहां मोड़ 9 किमी, पट्टीनरेन्द्रपुर से भगासा-गौसपुर तिराहा 9 किमी समेत विधानसभा क्षेत्र की कुल 19 सड़कों की मरम्मत, चौड़ीकरण एवं उच्चीकरण का प्रस्ताव दिया गया। डिप्टी सीएम को दिये गये प्रस्ताव में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहगंज के जर्जर भवनों का जीर्णोद्धार, 06 और चिकित्सकों की नियुक्ति, डिजिटल एक्स-रे मशीन, अल्ट्रासाउण्ड मशीन, पैथोलॉजी लैब की स्थापना तथा आपरेशन थियेटर को सुसज्जित करने समेत कई अन्य प्रस्ताव शामिल हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















