HomeJaunpurJaunpur News : चित्रांश परिवारों को जोड़कर संगठन व समाज को मजबूत...

Jaunpur News : चित्रांश परिवारों को जोड़कर संगठन व समाज को मजबूत बनायेंगेः राकेश

Jaunpur News : चित्रांश परिवारों को जोड़कर संगठन व समाज को मजबूत बनायेंगेः राकेश

जौनपुर। प्रातः स्मरणीय भगवान हम सबके आराध्य हैं, सभी कायस्थों को भगवान चित्रगुप्त की पूजा अवश्य करनी चाहिये। जो कायस्थ सक्षम हो उन्हें जरूरतमंद कायस्थों की मदद जरूर करनी चाहिये और चित्रांश परिवारों को जोड़कर संगठन व समाज को मजबूत बनाने का कार्य करना चाहिये।

इससे समाज में हमारी भागीदारी बढ़ेगी। उक्त बातें शहर के सिपाह में आयोजित कार्यकारिणी घोषित बैठक में उपस्थित स्वजातीय बंधुओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव/जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कही। कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान चित्रगुप्त के पूजन आरती से हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कायस्थ समाज की विकास व एकजुटता पर बल दिया। जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कार्यकारिणी के समस्त पदों का एक-एक कर घोषणा किया।

महासचिव ने मनोनीत पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी। घोषित कार्यकारिणी में वरिष्ठ संरक्षक आनंद मोहन श्रीवास्तव, संरक्षक डा. एनके सिन्हा, राजकपूर श्रीवास्तव, एससी लाल, बाबा धर्मपुत्र अशोक, सरस चंद्र श्रीवास्तव, गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम रतन श्रीवास्तव, संगठन मंत्री शशि श्रीवास्तव, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमित निगम, महासचिव विजय श्रीवास्तव, राजनैतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सरोज श्रीवास्तव, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डा. राहुल श्रीवास्तव, शैक्षिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव एडवोकेट, वित्त प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। वहीं अजय आनंद, जय आनंद, दयाशंकर निगम, आशीष श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव चुम्मन, सुधीर अस्थाना को जिला उपाध्यक्ष तथा प्रमोद दादा, दिनेश चन्द्र, राकेश चुन्नू, सचिन श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव चौकिया, राजेश श्रीवास्तव वेस्टीज को जिला मंत्री नियुक्त किया गया। इस अवसर पर कायस्थ समाज के वरिष्ठ एवं युवा उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन राजनैतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सरोज श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव संजय अस्थाना ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read