Jaunpur News : ट्रेन की टक्कर से अज्ञात अधेड़ की हुई मौत
अमित शुक्ला
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गौरैयाडीह गाँव की दलित बस्ती के निकट वाराणसी-लखनऊ रेल खण्ड पर बादशाहपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिम तरफ सोमवार को अपराह्न एक अज्ञात अधेड़ की किसी ट्रेन की टक्कर से मौत हो गयी। घटना की जानकारी चरवाहों को दिन में लगभग साढ़े 3 बजे उस समय हुई जब वह जानवर चराने रेलवे ट्रैक की तरफ गये।
लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी अजय प्रकाश पाण्डेय मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक काले रंग का फुल पैंट और काले ही रंग का फूल जैकेट पहने हुए था। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













