HomeJaunpurJaunpur News: दबंग पट्टीदारों से अधिवक्ता परेशान, न्यायालय में वाद होने के...

Jaunpur News: दबंग पट्टीदारों से अधिवक्ता परेशान, न्यायालय में वाद होने के बावजूद कब्जा का प्रयास

  • दबंग पट्टीदारों से अधिवक्ता परेशान, न्यायालय में वाद होने के बावजूद कब्जा का प्रयास

तेजस टूडे सं.
अरूण सिंह
तेजी बाजार, जौनपुर। दीवानी न्यायालय अधिवक्ता गुलाब सिंह सपरिवार अपने ग्राम चितौड़ी में रहते हैं जो जब न्यायालयी कार्य से प्रतिदिन दीवानी कचहरी आ जाते हैं तो घर पर इनकी पत्नी अकेली रह जाती है। अधिवक्ता का इनके पट्टीदारों से भूमि संबंधी विवाद पहले ही चल रहा है जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। विगत दिनों जब अपने कार्यस्थल दीवानी कचहरी जौनपुर गये थे तो इनके पट्टीदारों ने मिलकर इनके घर में घुसने का प्रयास किया तथा असफल होने पर इनके भाई की लाठी—डंडों एवं लोहे की राड से बहुत पिटाई किया। अत्यधिक चोट लगने से इनके भाई दिनेश सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह अचेत भी हो गये। मारपीट में इनके भाई दिनेश पर हुये इस जनलेवा हमले में उनके पैर का अंगूठा कट गया तथा सिर फट गया।
पीड़ित के अनुसार इस लड़ाई में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। घर में अकेली महिला को पाकर हमेशा मारपीट पर उतारू हो जाती है। इनके ट्यूबवेल का ताला तोड़कर जबरन का का प्रयास महिलाओं के साथ हमलावर करते हैं। असफल होने गाली देते हैं। इस पूरे प्रकरण में मुकदमा दर्ज हो चुका है। बीते 27 नवम्बर को पुनः पट्टीदार ने घर एवं मशीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया, क्योंकि घर के सारे पुरुष अपने कामों पर चले गये थे। घर में गुलाब सिंह की पत्नी अकेली थी। घर की महिलाओं के साथ विपक्षियों ने जबरदस्ती एवं हाथापाई किया। पूरे प्रकरण में थाना तेजीबाजार ने त्वरित कार्यवाही करते हुए समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया, क्योंकि मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, फिर भी दबंग पट्टीदार आये दिन मारपीट एवं गाली—गलौज करके जबरन कब्जा करने की कोशिश करते हैं जबकि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। ज्ञात हो कि अधिवक्ता गुलाब सिंह दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषांगिक संगठन अधिवक्ता परिषद के भी सम्मानित सदस्य हैं।

 

 

 

 

Must Read