Jaunpur news: डा. काशी प्रसाद जायसवाल की जयन्ती पर हुई विचार गोष्ठी

  • डा. काशी प्रसाद जायसवाल की जयन्ती पर हुई विचार गोष्ठी

  • स्वजातीय बन्धुओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को किया याद

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। महान इतिहासकार, पुरातत्वविद् एवं विद्वान डा. काशी प्रसाद जायसवाल की जयन्ती पर जायसवाल समाज सेवा समिति जौनपुर के तत्वावधान में नगर में स्थित मैहर देवी मंदिर धर्मशाला में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने डा. काशी प्रसाद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करके किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल एवं महामंत्री सुरेन्द्र जायसवाल ने उपस्थित स्वजातीय बंधुओं का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया से सेवानिवृत्त लिपिक दयाशंकर जायसवाल ने किया जिनके साथ वरिष्ठ आजीवन सदस्य अशर्फी लाल जायसवाल, जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल एवं महामंत्री सुरेन्द्र जायसवाल मंच पर उपस्थित रहे।
विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये वक्ताओं ने डॉ. काशी प्रसाद जी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं उनके ऐतिहासिक, सामाजिक और बौद्धिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. ओम प्रकाश जायसवाल (सुदनीपुर) ने श्री जायसवाल के समाज के प्रति योगदान एवं विचारों को साझा करते हुये उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही। शम्भूनाथ जायसवाल ने कहा कि डॉ. जायसवाल के महान आचरण एवं आदर्शों को बच्चों में आत्मसात कराते हुए उन्हें शिक्षित और संस्कारित बनाना आवश्यक है।
कलाविद् रविकांत जायसवाल ने उनके नाम पर जरूरतमंदों को अन्न एवं वस्त्र वितरित करने जैसे सेवा कार्यों को बढ़ावा देने पर बल दिया। अतुल जायसवाल ने डॉ. काशी प्रसाद की स्मृति में उनकी प्रतिमा स्थापित कराने का सुझाव रखा। वहीं रमेश चंद्र जायसवाल ने उनके महान चरित्र, विद्वत्ता एवं आदर्श जीवन का उल्लेख करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल (मुन्ना), दयाशंकर जायसवाल, सुग्रीव जायसवाल, अरविन्द जायसवाल, चंदन जायसवाल, श्यामजी जायसवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
अन्त में जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने डा. काशी प्रसाद के विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करने तथा उनके योगदान और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुरेन्द्र जायसवाल ने किया। अन्त में उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल (मुन्ना) ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया।