Jaunpur News : जुमे की नमाज को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस हाई अलर्ट दिखी। क्षेत्र में फ्लैग मार्च करते हुये मस्जिद सहित आस-पास के अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखे हुए राजा बाजार, महाराजगंज सहित अन्य स्थानों पर पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।

इस दौरान लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया गया। वहीं कहा गया कि प्रशासन अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखे हुए है। इस मौके पर थाना प्रभारी संतोष शुक्ल, एबीएस चौकी हरीशचंद्र सिंह सहित तमाम आरक्षी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















