Jaunpur News : सुजानगंज पुलिस ने बच्ची से छेड़खानी करने वाले कौशलेन्द्र प्रताप सिंह को किया गिरफ्तार
राजेश साहू
सुजानंज, जौनपुर। अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धारा 354ख भादंवि व 9/10 पाक्सो एक्ट थाना सुजानगज के अभियुक्त कौशलेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र पृथ्वीपाल निवासी सरायकेवट थाना सुजानगंज को बेलवार बाजार से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कृष्ण कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना सुजानगंज के अलावा उपनिरीक्षक मंजीत कुमार, मुख्य आरक्षी अनिल कुमार, आरक्षी शिवानन्द यादव, महिला आरक्षी साक्षी सिंह शामिल रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















