HomeJaunpurJaunpur News: जनगणना-2027 का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, एसडीएम ने दी जानकारी

Jaunpur News: जनगणना-2027 का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, एसडीएम ने दी जानकारी

  • जनगणना-2027 का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, एसडीएम ने दी जानकारी

  • 1772 शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय तहसील में जनगणना-2027 के सफल एवं सुचारु संचालन के लिये सेंट थॉमस इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा चुका है। इस दौरान एसडीएम अंकुर वर्मा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जनगणना कार्य में सटीक आंकड़ों और सही जानकारी के उपलब्ध कराने कराने के लिए लोगों से अपील किया। प्रशासन की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 1,772 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। संबंधित कार्मिकों को जनगणना प्रक्रिया, निर्धारित प्रपत्रों में सही जानकारी भरने और कार्य को व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने की जानकारी दी जा रही है। एसडीएम ने मीडिया के माध्यम से आमजन से अपील किया कि वे जनगणना के दौरान अपनी सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनगणना अधिकारियों को प्रपत्र भरने में आसानी हो। उन्होंने लोगों से स्व-गणना की सुविधा का लाभ उठाने की भी अपील किया। उन्होंने बताया कि लोग अपने मोबाइल के माध्यम से भी अपनी जानकारी भरकर जनगणना प्रक्रिया में सहयोग कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

Must Read