Jaunpur News : आप ने आकाश को नगर महासचिव व विशाल को बनाया दक्षिणी नगर अध्यक्ष
96365
Jaunpur News : आप ने आकाश को नगर महासचिव व विशाल को बनाया दक्षिणी नगर अध्यक्ष
जौनपुर। आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई जहां पार्टी के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इस दौरान जनपद के कुछ अन्य लोग भी उपस्थित हुए जिन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। इन लोगों को जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने सदस्यता दिलवायी जिसके पश्चात जिलाध्यक्ष ने सर्वसम्मति से आकाश केसरवानी को नगर महासचिव एवं विशाल यादव को दक्षिणी नगर अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया।
तत्पश्चात जिलाध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी का वर्चस्व अब बहुत तेजी से जौनपुर में बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता मिश्रा ने कहा कि जौनपुर में महिला मोर्चा का भी गठन हो चुका है। महिलाएं भी पार्टी की सदस्यता ले रही हैं। इस अवसर पर चंद्रिका मिश्रा, पूनम सिंह, पंचायत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, दिलीप सिंह, विद्याधर मिश्रा, रघु रामपाल, सुजीत मौर्य, मानिक चंद्र मौर्या, राज बहादुर, कृष्णा, सुरेंद्र यादव, सत्य नारायण यादव, राजेश यादव, विशाल यादव, राजेंद्र सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।