Jaunpur News : वाहन के धक्के से होमगार्ड की हुई मौत
96385
Jaunpur News : वाहन के धक्के से होमगार्ड की हुई मौत
अमित कुमार गुप्ता चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बजरंगनगर बाजार में बीती रात पुलिस चौकी से महज दो सौ मीटर दूर गश्त कर रहे होमगार्ड जवान को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। धक्के से होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में होमगार्ड को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी ले जाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान तड़के सुबह मौत हो गई। गौरतलब हो कि लोहराखोर निवासी होमगार्ड के जवान सुरेंद्र शर्मा 50 वर्ष पुत्र झिंगुरी शर्मा ड्यूटी के दौरान बजरंगनगर बाजार में रात में गश्त कर रहे थे।
उनका हमराह कांस्टेबल आशीष तिवारी बाजार के दूसरे छोर पर थे। चौकी से उत्तरी छोर पर लगभग दो सौ मीटर दूर आजमगढ़ को ओर जा चार पहिया वाहन धक्का मारते हुए निकल गया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी लाए। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान तड़के सुबह में मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी होने पर सीओ गौरव शर्मा ने थानाध्यक्ष रमेश कुमार के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर विधिक कार्रवाई के लिए मातहतों को निर्देशित किया।। मृत होमगार्ड तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। दुर्घटना में मौत से माता मेवाती देवी, पत्नी आशा देवी, बेटे पवन,पंकज, प्रदीप सहित परिवार के सदस्यों का बुरा हाल है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।