अंकित सक्सेना बदायूं। जिलाधिकारी दीपा रंजन व एसएसपी ओपी सिंह के आदेश व जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया के आदेश अनुसार सिटी मजिस्ट्रेट बी के सिंह के नेत्रत्व में सीओ सिटी आलोक मिश्रा, आबकारी इंस्पेक्टर सदर रोहित शर्मा, आबकारी इंस्पेक्टर बिसौली सुनील सिंह ने थाना सिविल लाइन पुलिस के साथ शहर से सटे मीरा सराय में दबिश दी। मौके से नईम पुत्र शब्बीर अहमद निवासी मोव मीरा सराय को 40 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मौके से 500 कुंतल लहन नष्ट किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।