कोर्ट विजिलेन्स कमेटी की बैठक में दो मामले निष्पादित
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। जिला व्यवहार न्यायालय में जिला जज रामनारायण सेवक पाण्डेय की अध्यक्षता में विजिलेंस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में सभी सदस्यों के सामने शिकायत पेटी खोला गया जिसमें दो शिकायत आवेदन का निपटारा किया गया।
बैठक में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा, महासचिव संत शरण शर्मा, सरकारी वकील ओम प्रकाश चौरसिया, लोक अभियोजक रामकृष्ण प्रसाद और सदस्य रेखा कुमारी मौजूद थे।
बता दें व्यवहार न्यायालय में प्रतिमाह बैठकों का आयोजन किया जाता है। आवेदन के आलोक में मामलों में त्वरित कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया जाता है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











