9 कन्याओं ने भोजन ग्रहण करके दिया आशीर्वाद
तेजस टूडे सं.
सिद्दीकपुर, जौनपुर। शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन क्षेत्र के स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा काफरपुर में पत्रकार अजय विश्वकर्मा निवास स्थान पर अस्थायी रूप से स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष सोमवार को नौ कन्याओं को भोजन ग्रहण कराया गया। साथ ही उपहार स्वरूप उन्हें सामग्री दिया गया जिसके बाद माता रानी के प्रतिबिम्ब के रूप में मौजूद कन्याओं ने अजय विश्वकर्मा सहित पूरे परिवार को खुश रहने का आशीर्वाद दिया। उक्त अवसर पर शम्भू राम विश्वकर्मा, अच्छे लाल विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, बृजेश विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, डा. सुनील विश्वकर्मा, डा. अनिल विश्वकर्मा, अर्पित, आर्यन, लाडो, शिवा, सौरभ, कृष्णा विश्वकर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।













