HomeJaunpurJaunpur News: सेवा भारती जौनपुर ने कन्या पूजन का किया भव्य आयोजन

Jaunpur News: सेवा भारती जौनपुर ने कन्या पूजन का किया भव्य आयोजन

  • सेवा भारती जौनपुर ने कन्या पूजन का किया भव्य आयोजन

  • नौ देवियों के स्वरूपों का हुआ वर्णन

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। शारदीय नवरात्रि महापर्व पर सेवा भारती जौनपुर द्वारा अखड़ो घाट मंदिर सेवा बस्ती जमैथा में कन्या पूजन कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में कन्याओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन करके उन्हें उपहार भेंट किये गये तथा सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस आयोजन के माध्यम से नारी शक्ति के सम्मान, भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं तथा सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला संघचालक डॉ. सुभाष सिंह ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का वर्णन किया। साथ ही नवरात्रि पर्व की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुये शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के विभिन्न रूपों से मिलने वाली प्रेरणा को समझाया। कार्यक्रम की संयोजिका एवं सेवा भारती की वैभव श्री प्रमुख किरन सिंह ने कन्या पूजन कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाओं का कुशलतापूर्वक संयोजन एवं संपादन किया तथा भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, सेवा भारती शिक्षा आयाम प्रमुख अर्चना सिंह, महिला प्रमुखद्वय स्वप्निल सिंह, सुचिता सिंह, श्री जी साहू सहित उपस्थित मातृशक्तियों ने कन्याओं का पूजन-अर्चन करके उन्हें उपहार भेंट किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन सेवा भारती के जिला महामंत्री देवेश गुप्ता ने किया। अतिथियों एवं जनसमूह के प्रति आभार जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सेवा भारती के संरक्षक डा. विनोद कुमार, अनिल सिंह, नारायण चौरसिया, दिलीप सिंह, संतोष कुमार, ओमित साहू, ओ.पी. मौर्य, सुधीर सिंह, रामचंद्र मधुकर, राजेश कुमार, अजय उपाध्याय, निलेश सिंह, शशांक श्रीवास्तव, धर्मेंद्र निषाद सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Must Read