HomeJaunpurJaunpur News: राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि सर्राफ ने रामलीला समिति को दिये 11...

Jaunpur News: राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि सर्राफ ने रामलीला समिति को दिये 11 हजार रूपये

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि सर्राफ ने रामलीला समिति को दिये 11 हजार रूपये

  • शाहगंज की ऐतिहासिक रामलीला में हुये शामिल

  • श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिये संदेश

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में स्वर्णकार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि सर्राफ काशी से पहुंचकर शामिल हुये। इस दौरान उन्होंने श्रीराम का आशीर्वाद लिया और रामलीला समिति को मंचन के लिए 11 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान किये।
रामलीला समिति के मंच से उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, सत्य, मर्यादा और आदर्शों का प्रतीक है। आज के युवाओं को उनके आदर्शों और आचरण को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उनके संबोधन से रामलीला परिसर में उपस्थित श्रद्धालु भाव—विभोर हो उठे।
इसके बाद उन्होंने विधि-विधान से भगवान श्रीराम की आरती किया। खास बात यह रही कि राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के बावजूद उन्होंने जमीन पर बैठकर आम लोगों के बीच रामलीला मंचन का आनंद लिया। अंत में उन्होंने श्रीराम लीला समिति शाहगंज को रामलीला मंचन में सहयोग के लिए 11 हजार रुपये की राशि भेंट किया।
इसके पश्चात वह स्वर्णकार समाज शाहगंज के अध्यक्ष एडवोकेट सचिन वर्मा के आवास पर पहुंचे जहां से वह काशी के लिये रवाना हो गये। उक्त अवसर पर श्रीराम लीला समिति के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, महामंत्री महेंद्र प्रताप वर्मा, कमलेश अग्रहरि, चेतन प्रकाश सोनी, जन्मेजय सोनी, रितेश आर्य, सुजीत सोनी, गया प्रसाद आर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Must Read