HomeSultanpurकिसी भी परीक्षा में सफलता के लिये प्लानिंग महत्वपूर्णः अरीबा नोमान

किसी भी परीक्षा में सफलता के लिये प्लानिंग महत्वपूर्णः अरीबा नोमान

किसी भी परीक्षा में सफलता के लिये प्लानिंग महत्वपूर्णः अरीबा नोमान

जयशंकर द्विवेदी/धर्मेन्द्र सिंह
बल्दीराय, सुल्तानपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल अरीबा नोमान को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र दिया। एबीवीपी के जिला प्रमुख डा. संतोष सिंह अंश ने कहा कि अरीबा की सफलता से सुल्तानपुर गौरान्वित हुआ है और अब अरीबा नोमान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहें युवाओं की प्रेरणा स्रोत बनेगी।

मुस्लिम छात्रों में पहला स्थान हासिल करने वाली अरीबा नोमन ने अपने सफर के बारे में एबीवीपी से बात करते हुए कहा कि यह एक प्यारा सफर रहा। कई उतार-चढ़ाव देखे लेकिन आज मैं समझती हूं कि वो मुश्किलें क्यों आईं। सिविल सेवा परीक्षा में कुल 685 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जिनमें मुस्लिम छात्रों की संख्या लगभग 24 है, जिसमें अरीबा नोमान ने ओवर ऑल 109वीं रैंक हासिल करने के बावजूद पहला स्थान हासिल किया है। अरीबा ने कहा कि किसी भी परीक्षा के लिए प्लानिंग बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यूपीएससी का पाठ्यक्रम विस्तृत है। उन्होंने कहा कि हर दिन की योजना तैयार की जाए। क्या पढ़ना है कब पढ़ना है यह सब पहले से प्लान किया जाना चाहिए। एबीवीपी की कार्यकत्री और बीएड की छात्रा अंजलि श्रीवास्तव से बात करते हुए अरीबा ने कहा कि छात्रों को छोटे लक्ष्य निर्धारित करने की जरूरत है। जब आप एक बार एक छोटा लक्ष्य हासिल करेंगे तो आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा,यदि आप सीधे यूपीएससी लक्ष्य निर्धारित करते हैं तो यह थोड़ा मुश्किल होगा।

अरीबा ने कहा कि उनकी सफलता में जामिया मिलिया इस्लामिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वह मार्च 2022 में साक्षात्कार की तैयारी के लिए जामिया आई थी, जिसमें उसे बहुत अच्छे अंक मिले। यूपीएससी मुस्लिम टॉपर अरीबा नोमन अरीबा ने कहा कि वह अपने रैंक से खुश नहीं हैं, उन्हें इससे बेहतर परिणाम की उम्मीद है, इसलिए उन्होंने फिर से यूपीएससी परीक्षा देने का फैसला किया है। बीएड की छात्रा अलका सिंह द्वारा यह पूछे जाने पर कि यूपीएससी में सफल होने के लिए कितने घंटे पढ़ने की आवश्यकता होती है। अरीबा ने कहा कि आपके लिए 20 घंटे अध्ययन करना और अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से पूरी तरह से अलग होना जरूरी नहीं है। जब वह पढ़ाई-लिखाई कर थक जाती तो वह सभी से मिलती। यह उसे तरोताजा कर देता था। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के एसो प्रोफेसर शिव कुमार मिश्रा, एबीवीपी सुल्तानपुर के विभाग संगठन मंत्री सूरज जी, एबीवीपी प्रान्त कार्यसमिति सदस्य शिवम दूबे, इमरान अहमद आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read