HomeJaunpurJaunpur News : आम आदमी की आवाज थे पत्रकार कामरेड अरविन्दः विवेक...

Jaunpur News : आम आदमी की आवाज थे पत्रकार कामरेड अरविन्दः विवेक रंजन

Jaunpur News : आम आदमी की आवाज थे पत्रकार कामरेड अरविन्दः विवेक रंजन

सपा प्रदेश सचिव के आवास पर मनायी गयी प्रथम पुण्यतिथि
जौनपुर। पत्रकार कामरेड अरविंद शुक्ला की प्रथम पुण्यतिथि मंगलवार को अंबेडकर तिराहा के पास सपा के प्रदेश सचिव विवेक रंजन के आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ जहां उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर विवेक रंजन ने कहा कि पत्रकार कामरेड अरविंद एक जुझारू संघर्षशील पत्रकार के साथ एक गहरे मार्क्सवादी चिंतक थे।

समाज के उपेक्षित एवं वंचित तथा सर्वहारा मजदूर एवं किसानों के सर्वमान्य पत्रकार थे। डा. ब्रजेश यदुवंशी ने कहा कि श्री शुक्ला खबरों से कभी समझौता न करने वाले सामाजिक सरोकार को लेकर सदैव संघर्षरत रहे। वह सदैव सबके जेहन में बने रहेंगे। सपा जिला सचिव विजय सिंह ने कहा कि कामरेड जी के पास कोई भी व्यक्ति थका-हारा न्याय के लिए आते थे तो बिना भेदभाव के वह सबको एक समान समझकर अपनी कलम से खबर लिखकर न्याय देने का काम किये। श्रद्धांजलि में राय साहब यादव, कृष्ण कुमार यादव, समीम अहमद, नौशाद अहमद, सुधांशु रंजन, हिमांशु रंजन, रमेश पाल सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read