कोतवाली भुड़कुड़ा में धूमधाम से मना जन्माष्टमी का पर्व
मंदिर परिसर की सजावट देखकर श्रद्धालु हुये भाव—विभोर
उग्रसेन सिंह
भुड़कुड़ा, गाज़ीपुर। स्थानीय थाना परिसर में कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्थानीय बाजार जखनिया तथा गली मोहल्ला वालोंका ताता लगा रहा। थाना प्रांगण के मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी की जो झांकी सजाई गई थी, वह दार्शनिक थी। कृष्ण भक्तों ने पूजाख् पाठ, उपवास रखकर कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। वहीं भुरकुंडा कोतवाली के अंतर्गत तैनात समस्त पुलिसकर्मियों ने श्रीकृष्ण का पूजा पाठ कर कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया।थाने में दूर—दराज से आए लोगों ने थाना परिसर कि सजावट को लेकर काफी प्रसन्न हुए। इसमें एक बात साफ प्रतीत हो रही थी कि भुरकुंडा कोतवाली के अंतर्गत तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा बड़े ही तत्परता से कृष्ण जन्मोत्सव मनाने में उत्सुकता दिखाई। दरअसल समस्त त्योहार पर मंदिरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिसकर्मियों के कंधों पर होती है जो ड्यूटी पर तैनात होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। रोचक तथ्य सामने निकलकर आता है। श्री कृष्ण का जन्म जेल के अंदर होने के कारण समस्त थाना परिसर पुलिस मुख्यालय तथा जेल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। कोतवाली प्रभारी तारावती द्वारा आए हुए सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया तथा प्रसाद भी उपलब्ध कराया। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी तारावती यादव ने अतिथियों का पुष्प कुछ देकर स्वागत किया। स्वागत करने के क्रम में अतिरिक्त प्रभारी भुरकुंडा हीरामणि यादव, श्रवण दीवान, उपनिरीक्षक सलाउद्दीन अंसारी इस तरह अतिथियों के क्रम में जखनिया 373 विधायक बेदी राम व उपजिलाधिकारी जखनिया व पुलिस उपाधीक्षक भुङकुङा तहसीलदार जखनियाख् नायब तहसीलदार जखनिया आदि लोगों ने श्री कृष्णा जन्मोत्सव में प्रचार करके अतिथि के रूप में सहभागिता दर्ज की तथा प्रसाद का रसपान किया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के सारे कार्यक्रम भुङकुङा थाने के सिपाही राहुल देव मिश्रा की देख—रेख में संपन्न हुआ।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











