महराजगंज कोतवाली में हर्षोल्लासपूर्वक मनी कृष्ण जन्माष्टमी
राजन प्रजापति
महराजगंज, रायबरेली। स्थानीय कोतवाली परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बालेंदु गौतम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों के लिये नाश्ता व भोजन की भी उचित व्यवस्था की गई। कोतवाली परिसर में श्रीकृष्ण के मनमोहक रूप को देखने के लिये क्षेत्र व कस्बा के लोग उपस्थित रहे। इस दौरान पूरा कोतवाली परिसर भक्तिमय हो गया। प्रभारी निरीक्षक श्री गौतम ने बताया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आनंद एवं हर्षोल्लास व शांति ढंग से मनाया गया। क्षेत्र के लोगों में पर्व को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला और अच्छी व्यवस्था को देखकर लोगों ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक की खूब सराहना किया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू, विधायक श्याम सुन्दर भारतीय, प्रधान उमेश कुमार उर्फ कुन्नू, एसआई अनिल यादव, एसआई सर्वेश यादव, एसआई वीरेन्द्र गौतम, एसआई दिनेश गोस्वामी, चंदापुर चौकी इंचार्ज आशीष मलिक, आरक्षी प्रशांत तिवारी, धर्मेंद्र पाण्डेय, पीसी इंद्रमणि सिंह चौहान, आशु सिंह उर्फ मंगली, देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ दस्सु, प्रधान प्रतिनिधि मंशा राम पाल, शरद पाण्डेय सहित अन्य भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











