अन्तरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता जागृति वर्मा का हुआ सम्मान
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल
गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर देश का नाम रोशन करने वाली 70 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी जागृति वर्मा को विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर शहर में हर्ष का माहौल है और विभिन्न संस्थाओं ने उन्हें सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इसी क्रम में नागरिक सुरक्षा के डिवीजन वार्डन अखिलेश ओझा ने जागृति वर्मा को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं हैप्पी लाइफ फाउंडेशन की ओर से अध्यक्ष मनजीत सिंह एवं ट्रस्टी गुरमिंदर कौर ने उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त उमंग रंग तरंग संस्था की ओर से रीतेश जायसवाल एवं संजय सिंह ने अभिनंदन पत्र एवं शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।
वहीं एसीएमओ डा. सोहन लाल गुप्ता एवं डा. प्रीति गुप्ता ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट करके बधाई दिया। इस मौके पर उपस्थित जागृति वर्मा के पति सुबोध वर्मा ने अपने जीवन के बोधप्रद अनुभवों को साझा किया। सभी वक्ताओं ने जागृति वर्मा की इस उपलब्धि को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उनकी सफलता से युवा खिलाड़ियों को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की अपेक्षा व्यक्त किया। इस अवसर पर डा. पीसी श्रीवास्तव, नीलम मिश्रा, सुप्रिया सिंह, सुनीता जायसवाल, उमेश भास्कर, सूरज भारती, केसी सिंह, डा. अमरनाथ जायसवाल सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



