विकसित भारत 2047 के निर्माण में बाबा साहब के विचार आज भी प्रासंगिक हैं: प्रो. मनोज
तेजस टूडे ब्यूरो
बादल हुसैन
नई दिल्ली। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर दिल्ली विश्वविद्यालय के पी.जी.डी.ए.वी. कॉलेज प्रातः द्वारा एक बाबा साहब के साहित्य की प्रदर्शनी, निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं “राष्ट्र निर्माण में अंबेडकर के विचार और विकसित भारत 2047 का मार्ग” विषय पर प्रत्येक वर्ष की भांति “बाबा साहब भीमराव अंबेडकर स्मृति व्याख्यानमाला” के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं बाबा साहब की चित्र पर माल्यार्पण के साथ गरिमामय वातावरण में हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दरविंदर कुमार ने की। वहीं मुख्य अतिथि भारत के सर्वोच्च न्यायालय के ए.ओ.आर.डॉ. एस.एस.हूडा और पूर्व आई.आर.एस. सहायक आयुक्त राम आधार उपस्थित रहे। संबोधन में अतिथियों ने डॉ. अंबेडकर के विचारों की समकालीन प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके साहित्य और दर्शन को आत्मसात करने का आह्वान किया। प्राचार्य प्रो. दरविंदर कुमार ने शिक्षा के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ का आह्वान किया। मुख्य वक्ता राम आधार ने संविधान की प्रस्तावना का हवाला देते हुए एकता और समता की अवधारणा पर बल दिया। डॉ. एस.एस. हूडा ने जाति रहित समाज की आवश्यकता पर विचार किया। प्रो. मनोज कैन ने डॉ. अंबेडकर के सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों पर आधारित विचारों की विस्तृत व्याख्या किया।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. रामवीर ने आयोजन की रूप—रेखा प्रस्तुत करते हुए ऐसे आयोजनों की उपयोगिता का विवेचन किया। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिका डॉ. अनुभूति मिश्रा और डॉ. रेशमा तबस्सुम ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्राध्यापकों, विद्यार्थियों एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थी इबरिश ताबिश, ज्योति सेठ, काजल यादव और गैर शैक्षणिक विभाग के अंकुर और सौरव शाक्य ने पुरस्कार प्राप्त किए। प्राध्यापक प्रो. मनोज कैन और स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष ने डॉ राजेश कुमार को भी निबंध लेखन के लिए सम्मानित किया गया।
अंत में वाणिज्य विभाग के प्रो. राकेश कुमार ने सभी का धन्यवाद करते हुए बताया कि बाबा साहब पर केंद्रित इस व्याख्यानमाला ने 13 साल पूर्ण कर लिए हैं। पूर्व में अर्जुन राम मेघवाल, असिम अरूण, विवेक कुमार, नरेंद्र जाधव, सोनकर शास्त्री, श्यौराज सिंह बेचैन जैसे गणमान्य व्यक्तियों के व्याख्यान आयोजित किए जा चुके हैं। यह आयोजन डॉ. अंबेडकर के विचारों को समझने और समाज में उनके संदेश को प्रसारित करने की दिशा में अत्यंत महत्त्वपूर्ण रहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



