HomeTrendingनवागंतुक सीडीओ ने पत्रकारों संग की परिचयात्मक बैठक

नवागंतुक सीडीओ ने पत्रकारों संग की परिचयात्मक बैठक

  • नवागंतुक सीडीओ ने पत्रकारों संग की परिचयात्मक बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। नवागन्तुक मुख्य विकास अधिकारी सुनील धनवंता आईएएस ने पदभार ग्रहण करने के उपरान्त विकास भवन सभागार में मीडिया बन्धुओं के साथ परिचात्मक बैठक किया। इस मौके पर श्री धनवंता ने बताया कि वह राजस्थान के मूल निवासी हैं तथा प्रारम्भिक शिक्षा वहीं से प्राप्त की है। वर्ष 2022 बैच के आईएएस अधिकारी धनवंता जनपद में तैनाती से पूर्व आजमगढ़ जनपद में ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यरत रहे है। उन्होंने मीडिया बन्धुओं से अपेक्षा किया कि आमजन की समस्याओं को जिला प्रशासन तक पहुंचाने तथा सरकार व जिला प्रशासन द्वारा कराये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में सेतु की भूमिका का निर्वगंतुक सीडीओ ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं विकासपरक योजनाओं को शासन की मंशानुरूप धरातल पर क्रियान्वित कराना उनकी शीर्ष प्राथमिकता होगी। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के मार्गदर्शन तथा अधीनस्थ अधिकारियों के समन्वय एवं सहयोग से आकांक्षी जनपद बहराइच के विकास लिए उनके द्वारा प्रयास किया जायेगा। श्री धनवंता ने मीडिया बन्धुओं से सहयोग की अपेक्षा करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read