HomeTrendingसंविधान के मूल्यों का सम्मान करना सभी का कर्तव्य

संविधान के मूल्यों का सम्मान करना सभी का कर्तव्य

  • संविधान के मूल्यों का सम्मान करना सभी का कर्तव्य

तेजस टूडे सं.
महेश वर्मा
बृजमनगंज, महराजगंज। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा फूलमनहा में स्थित अम्बेडकर पार्क में वृहस्पतिवार को संविधान दिवस पर कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने संविधान निर्माता, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वर्चुअल माध्यम से जुड़ कर संदेश को सुना।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार संविधान की मूल भावना, सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के संकल्प को धरातल पर साकार करने हेतु निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं। बाबा साहब का संघर्षमय जीवन, उनके दूरदर्शी विचार और राष्ट्र को समर्पित उनका अमूल्य संवैधानिक योगदान सदैव हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे। सभी मिलकर संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर एक समरस, समतामूलक एवं सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लें।
इस अवसर पर चेयरमैन राकेश जायसवाल, ब्लाक प्रमुख उदयराज यादव, बीडीओ कमलेश बहादुर सिंह, एडीओ पंचायत बलराम मौर्य, हरिश्चंद्र सोनकर, दिलीप गुप्ता, चंदू सिंह, कन्हैया चौहान, रवींद्र यादव, रामशिला चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

Must Read