निखिल बने कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री

तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव जायसवाल
प्रयागराज। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (उत्तर प्रदेश) के युवा प्रकोष्ठ में निखिल श्रीवास्तव को प्रदेश महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष युवा अमन श्रीवास्तव ने गुरुवार को नियुक्ति पत्र के माध्यम से उन्हें यह जिम्मेदारी प्रदान किया। महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यसमिति की सहमति से लिए गए निर्णय के क्रम में उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। नियुक्ति पत्र में उनसे संगठन की विचारधारा, उद्देश्यों एवं सिद्धांतों को जनपद और प्रदेश स्तर पर आगे बढ़ाने, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा युवा प्रकोष्ठ को मजबूत बनाने की अपेक्षा की गई है।
बता दें कि निखिल श्रीवास्तव लंबे समय से सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा शहर कांग्रेस कमेटी, प्रयागराज के शहर महासचिव के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके अतिरिक्त वह भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के बिहार संगठनात्मक चुनाव में जोनल रिटर्निंग ऑफिसर (ZRO) की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। इस दायित्व के अंतर्गत मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, सीतामढ़ी एवं शिवहर जिलों में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया से जुड़े कार्यों में उनकी भूमिका रही है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भी वह सक्रिय योगदान दे रहे हैं।
अपनी नियुक्ति पर निखिल श्रीवास्तव ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्र सुबोध कांत सहाय, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ हिमांशु श्रीवास्तव तथा उत्तर प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमन श्रीवास्तव सहित संगठन के समस्त सम्मानित राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों का वह हृदय की गहराइयों से धन्यवाद करते हैं।







