संविधान दिवस पर हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव जायसवाल
प्रयागराज। मेरा युवा भारत प्रयागराज द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में आरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस नैनी में संविधान दिवस पर युवा संवाद कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में चेयरमैन मुख्य अतिथि के रूप में आशुतोष त्रिपाठी रहे। युवा आइकॉन युवराज बुंदेला ने युवाओं को भारतीय संविधान की महत्ता, संवैधानिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर सारगर्भित प्रस्तुतीकरण दिया। कार्यक्रम में स्पोर्ट्स पर्सन के रूप में ओम हरि मिश्रा भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत संविधान दिवस पर “शिक्षा का अधिकार” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जहां संस्थान के युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम तीन प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मानशी कुशवाहा, द्वितीय स्थान हर्ष पति त्रिपाठी एवं तृतीय स्थान पर अभिषेक कुमार रहे।
कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत, प्रयागराज की उप निदेशक जागृति पांडेय के निर्देशन में तथा आरके ग्रुप के एच.आर. हेड ओम प्रकाश शर्मा के सहयोग से हुआ। कार्यक्रम के संचालन एवं आयोजन में टीम के सदस्य निर्मल, संजू, श्वेतांक अग्रवाल, अमित पाल, विपिन, ओमहरि मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में संविधान के प्रति जागरूकता, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता की भावना विकसित करना रहा।







