Homeबहराइचशिक्षकों की क्षमता संवर्धन के लिये समेकित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

शिक्षकों की क्षमता संवर्धन के लिये समेकित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

शिक्षकों की क्षमता संवर्धन के लिये समेकित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की क्षमता संवर्धन हेतु समेकित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर शिक्षकों को सम्बोधित करते हुये जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा एवं संस्कार देकर एक आदर्श छात्र बना सकते है। शिक्षकों का 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आज अंतिम दिवस था प्रशिक्षण के अंतिम दिन अभय सिंह प्रवक्ता जीव विज्ञान, महेन्द्र प्रताप सिंह प्रवक्ता अंग्रेजी ने कविता प्रस्तुत की। राजेश सिंह प्रवक्ता अंग्रेजी ने धार्मिक पुस्तकों एवं वेदो के माध्यम से शिक्षक की महत्ता पर प्रकाश डाला। आनन्द मोहन प्रधान प्रवक्ता अंग्रेजी ने जेजे एक्ट के अधिनियम से लोगों को अवगत कराया। राजीव श्रीवास्तव प्रवक्ता ने दूरस्थ स्थित विद्यालय में शिक्षा के स्तर की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर नीरज चतुर्वेदी, रजत पाठक, विनय कुमार, नेहा कटारिया ने 5 दिवसीय प्रशिक्षण में अच्छी एवं सांस्कारिक शिक्षा रेमिडियल टीचिंग से लाभ के बारे में बढ़े और ही अच्छे ढंग से जानकारी दी। इन 5 दिवसीय प्रशिक्षण में नागेन्द्र दत्त अवस्थी, राजकुमार शर्मा, राजेश सिंह, शकुंतला सिंह, प्रतिमा शुक्ला, मीनाक्षी सिंह, सीमा वर्मा, दीप्ति चौरसिया ने अपने विषयों को रुचिकर बनाने के टिप्स दिये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read