घायल मजदूर की उपचार के दौरान हुई मौत
उग्रसेन सिंह
गाजीपुर। जनपद के नन्दगंज थाना क्षेत्र के जाठपुर ढेलवा निवासी राजेन्द्र गिरी के 43 वर्षीय पुत्र सुनिल गिरी बीते 29 मई को गाजीपुर श्मशान घाट से किसी के अंत्येष्टि से वापस घर आ रहे थे कि रास्ते में महाराजगंज तिराहे पर किसी जानवर से धक्का लगने से बुरी तरह घायल हो गये।

घायलावस्था में जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए घायल को वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। आधुनिक पोस्टमार्टम हाउस शिवपुर वाराणसी पर शव के अन्त्य परीक्षण उपरांत चोचकपुर स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि मृतक के बडे़ पुत्र अश्विनी गिरी ने दिया। मालूम हो कि सुनील मजदूरी करके वृद्ध पिता एवं परिवार का पेट पालते थे। परिवार के कमाऊ सदस्य के निधन से परिवार के लोगों का बुरा हाल है। निधन के सूचना पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, जिला मंत्री सुरेश बिंद, मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अरविन्द सिंह, ओम प्रकाश सिंह, अशोक कुशवाहा ने मृतक के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















