Homeआजमगढ़मां सिंगारी देवी महिला पीजी कालेज का अच्छा परिणाम ही मेरी पहचानः...

मां सिंगारी देवी महिला पीजी कालेज का अच्छा परिणाम ही मेरी पहचानः डा. बीके यादव

मां सिंगारी देवी महिला पीजी कालेज का अच्छा परिणाम ही मेरी पहचानः डा. बीके यादव

छात्राओं को अच्छी शिक्षा देकर भविष्य संवारना ही हमारा उद्देश्यः विभव यादव
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। मां सिंगारी देवी महिला पीजी कालेज भरौली कोयलसा आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है।

अपने विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के अभिभावकों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक डा. बी.के. यादव ने कहा कि आज इस विद्यालय की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इंटर से लेकर डिग्री कालेज तक की शिक्षा से अभिभावक भी इसकी परख से अपरिचित नहीं है।

गरीब छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखकर उनके शिक्षा के स्तर में कोई कमी न रहे, इस बात को अपने संज्ञान में रखकर विद्यालय प्रबंधन लगातार प्रयत्नशील रहता है। गरीब छात्राओं को समय-समय पर सहयोग की भावना भी किसी से छिपी नहीं है जो छात्रा मुश्किल दिनों में आर्थिक तंगी से जूझती हैं लेकिन उनके पढ़ने के हौसले मजबूत रहते हैं तो आर्थिक सहायता भी यहां से उपलब्ध करा दी जाती है। विद्यालय की सारी व्यवस्था देख रहे विभव यादव आशू कहते हैं कि हमारे यहां बीए, बीएससी के साथ एमए में हिंदी, संस्कृत, गृह विज्ञान, समाज शास्त्र और उर्दू के साथ एम.एस.सी में रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और जंतु विज्ञान की भी शिक्षा दी जाती है। प्रैक्टिकल से संबंधित हर विषयों की प्रैक्टिकली व्यवस्था अलग से की गई है। अब तो बी.टी.सी की व्यवस्था भी यहां पर मानक के अनुरूप खूब चल रही है। यह विद्यालय भरौली कोयलसा मार्ग पर स्थित बाबा बहिरा देव मार्ग पर है।

उन्होंने कहा कि आज लगातार क्षेत्र में महाविद्यालयों की स्थापना कुछ सुविधा संपन्न लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर देखी जा सकती है जिसमें विद्यालय प्रबंधन शिक्षा के बजाय आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करने की मानसिकता भी किसी से छिपी नहीं है। जब 2001 में मां सिंगारी देवी इंटर कालेज की स्थापना कर विद्यालय के प्रबंधक एवं मेरे पिता जी डा. बी.के. यादव ने गवर्नमेंट शिक्षण संस्थान के मुकाबले प्राइवेट विद्यालय में महत्वपूर्ण शिक्षा की व्यवस्था प्रदान कर दी। उसी समय से बालिकाओं के लिए शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए योग्य शिक्षकों की नियुक्ति कर विद्यालय की लोकप्रियता काफी बढ़ाने का प्रयास कर दिया गया था। यही कारण है कि दूर-दूरांचल से इस विद्यालय में छात्राओं की उपस्थिति एवं उनके परीक्षा परिणाम विद्यालय की लोकप्रियता को और मजबूती लाने के लिए काफी भरोसेमंद साबित हो रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read