Jaunpur News : शाहगंज में जुमे की नमाज सकुशल सम्पन्न
मस्जिदों के बाहर व नगर के प्रमुख स्थानों पर फोर्स तैनात
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर व आस-पास जुमा नमाज के चलते उपजिलाधिकारी नीतीश सिंह पुलिस उपाधीक्षक अंकित कुमार प्रभारी निरीक्षक सुधीर आर्या समेत पुलिस व पीएसी जवानों के साथ चक्रमण करते रहे।

फिलहाल अनहोनी की आशंकाओं के बीच पुलिस व प्रशासन की मुस्तैदी से सकुशल दिन बीत गया। हालांकि गुरुवार को ही कोतवाली में धर्मगुरुओं की बैठक में पहले ही चेताया जा चुका था कि कोई भी जुलूस, धरना, प्रदर्शन सभा अथवा बहिष्कार प्रतिबंधित हैं जिस पर आज लोगों ने अमल करते हुए नमाज के बाद अपने घरों को लौट गये। नमाज सकुशल सम्पन्न होने से पुलिस व प्रशासन ने राहत की सांस ली।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















