छात्र/छात्राओं को वृद्धाश्रम का निरीक्षण कराकर दी गयी जानकारी
अतुल राय
वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के 24 थानों पर उ.नि./नोडल अधिकारी द्वारा एसपीइएल कार्यक्रम के तहत स्नातक के छात्र/छात्राओं को वृद्धा आश्रम निरीक्षण कराकर जानकारी दी गयी। अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध के पर्यवेक्षण में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशन में चलाये जा रहे 30 दिवसीय कार्य्रकम के तहत कमिश्नरेट वाराणसी के 24 थानों पर नियुक्त उ.नि./नोडल अधिकारी द्वारा विस्तार से जानकारी दी जा रही है। इस कार्यक्रम की भारत सरकार के स्तर से समीक्षा की जा रही है। साथ ही यह एक ऐसा शुभ अवसर है जहां पुलिस विभाग को युवा वर्ग द्वारा निकटता देखा व समझा जायेगा, वहीं छात्रों को अवसर मिलेगा। यह छात्र—छात्राएं भविष्य के लिये पुलिस ब्राण्ड एम्बेसडर भी बनेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














