काली करतूत: एम्बुलेंस से ढोया जा रहा धान, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
ऊंचाहार ब्लाक के रोहनिया सीएचसी का है मामला, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कम्प
अनुभव शुक्ला
रायबरेली। श्वानों (कुत्तों) को मिलता दूध-वस्त्र, भूखे बालक अकुलाते हैं। माँ की हड्डी से चिपक ठिठुर जाड़ों की रात बिताते हैं। कवि रामधारी सिंह दिनकर की यह पंक्तियां इस मामले में बिल्कुल सही चरितार्थ साबित हो रही हैं। अक्शर एम्बुलेंस के देर से पहुंचने और मौके पर न पहुंचने जैसे मामले संज्ञान में आते रहते हैं। जरुरतमंदों तक भले ही एम्बुलेंस अब पहुंचने में लापरवाही बरत रही हो किंतु खेत से धान ढोते हुए जब यूपी की एम्बुलेंस दिखी तो सभी आवाक सा रह गये। मरीजों को ढोने वाली एम्बुलेंस जैसे ही खेत से धान ढोते दिखी, हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें सरकारी एम्बुलेंस से धान ढोया जा रहा है।
बताते चलें कि यह वायरल वीडियो जिले के ऊंचाहार ब्लाक क्षेत्र का है जहां सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सरकारी एम्बुलेंस से स्टॉफ धान की बोरियां उतारकर दो लोगों को दे रहा है। दोनों व्यक्ति बोरियां एम्बुलेंस से उतारकर सड़क पर रख रहे हैं। इससे प्रतीत हो रहा कि सवारी तक एम्बुलेंस से ढोई जा रही है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो सपा विधायक व पूर्व मंत्री मनोज पाण्डेय के विधानसभा क्षेत्र ऊंचाहार विधानसभा के रोहनिया सीएचसी का है। इस मामले में सीएमओ डा. वीरेंद्र सिंह ने संज्ञान लिया और एंबुलेंस चालक के कारनामों की जांच शुरू कर दी गई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














