किसान चौपाल में आमदनी बढ़ाने की दी गई जानकारी
अनीता पाण्डेय
नुआंव, कैमूर। किसानों की आमदनी बढ़ाने को लेकर कृषि विभाग तरह तरह से किसानों को जानकारियां दे रहा है। इसी कड़ी में प्रत्येक पंचायत में किसान चौपाल प्रारंभ किया गया है। मंगलवार को प्रखंड के अकोल्ही पंचायत के करीराम और पजराव पंचायत बराढी गांव में कृषि समन्वयक सत्यप्रकाश गौतम और एटीएम अम्बरीष कुमार द्वारा एक किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। एटीएम ने पौधा संरक्षण, कृषि उत्पादन संगठन, पशु पालन, बकरी पालन की जानकारी दी। आत्मा द्वारा संचालित योजनाओं मत्स्य पालन तथा प्रशिक्षण और परिभ्रमण की जानकारी के साथ हीं संगठित होकर बेहतर उत्पादन करने व अपने उत्पाद का लाभकारी मूल्य प्राप्त करने की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त पीएम किसान योजना, मक्का उत्पादन, मिट्टी जांच आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














