Homeकन्नौजसाक्षरता शिविर में छात्राओं को 'गुड टच व बैड टच' की दी...

साक्षरता शिविर में छात्राओं को ‘गुड टच व बैड टच’ की दी गयी जानकारी

साक्षरता शिविर में छात्राओं को ‘गुड टच व बैड टच’ की दी गयी जानकारी

दीप सिंह/आशीष पचौरी
कन्नौज। इंटर कॉलेज में शिविर लगा कर छात्र-छात्राओं को कानून की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित शिविर में बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में बताते हुए जागरूक किया गया। सरायमीरा क्षेत्र के शिवाजी नगर मोहल्ले के मायादेवी इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से साक्षरता शिविर लगाया गया।

प्राधिकरण की सचिव लवली जायसवाल ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट के बारे में बताते हुए जागरूक किया। साथही कहा कि बच्चियां और नाबालिग लड़कियां गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी रखें, ताकि उन्हें यदि कोई व्यक्ति गन्दी नियत से टच करता है या अश्लीलता करने का प्रयास करता है तो उसकी मंशा को भांपते हुए उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराएं या फिर अपने माता-पिता को उसके बारे में जानकारी दें, ताकि उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़कियों को उनकी मर्जी से भी यदि कोई गलत कार्य करता है तो उसे दंडित किया जाएगा।

शिविर के दौरान नायब तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह, बसंत राम, कासिम, प्रियांशु, अनेश व आशीष मौजूद रहे। कार्यस्थल को यौन शोषण रहित बनाएं जिम्मेदार। विधिक साक्षरता शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लवली जायसवाल ने कहा कि संस्था संचालक अपने कार्यस्थल को यौन शोषण रहित बनाने का प्रयास करें, ताकि बच्चियां और किशोरियां खुद को सुरक्षित महसूस करें। यदि कार्यस्थल पर नियोक्ता पोश अधिनियम के तहत जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने में संस्था संचालक अक्षम रहता है तो उस पर 50 हजार रुपए जुर्माना लगाया जा सकता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read