Homeबांदाबांदा में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस

बांदा में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस

बांदा में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस
जिलाधिकारी ने बैठक में दिये आवश्यक दिशा निर्देश

बांदा। जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को हर्साेल्लास एवं धूमधाम से मनाये जाने सम्बन्धी बैठक हुई जहां उन्होंने निर्देश दिये रात्रि में 14 एवं 15 अगस्त को ऐतिहासिक भवनों/स्मारकों, पार्क एवं सरकारी भावनों, ब्लाक में शहीद स्मारकों एवं समस्त ग्राम पंचायत भवनों आदि में झालरों से रोशनी की व्यवस्था अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका एवं अधिशासी अधिकारी विद्युत को निर्देश दिये। 15 अगस्त को जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा जिसमें प्रातः 6ः30 बजे सभी विद्यालयों द्वारा प्रभातफेरी जिसमें साक्षरता, देशभक्ति, शहीदों की स्मृति से सम्बन्धित बैनर लेकर नारे लगाते हुए सभी शिक्षण संस्थाओं के बच्चे प्रभातफेरी निकाली जायेगी। प्रभातफेरी अपने विद्यालयों से चलकर महेश्वरी देवी मन्दिर होते हुए अपने विद्यालय वापस जायेगी। निर्णायक मंडल महेश्वरी देवी चौराहे पर उपस्थित रहकर प्रभातफेरी का मूल्यांकन करेंगे। प्रातः 6ः30 बजे नगर की दो मलिन बस्तियों वार्ड नंबर 1, खाईपार व वार्ड नंबर 9 कंचन पुरवा में विशेष सफाई अभियान नगर पालिका परिषद बांदा द्वारा कराया जायेगा।
प्रातः 7 बजे सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित महापुरूषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों की सफाई व माल्यार्पण। समस्त सरकारी/गैरसरकारी इमारतों पर ध्वजारोहण। प्रातः 10ः30 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके आश्रितों को सम्मानित किया जायेगा। प्रातः 11 बजे दृष्टि बाधित छात्रों को निःशुल्क चश्मा वितरण एवं मोतियाबिन्द का परीक्षण जिला चिकित्सालय बांदा में होगा। प्रातः 11ः15 बजे लांग रेस कृषि विश्व विद्यालय चौराहे से तिन्दवारी रोड बांदा पर होगी। प्रातः 11ः30 बजे आवासीय विकलांग विद्यालय बांदा/राजकीय दृष्टि बाधित विद्यालय महोखर एवं जिला अस्पताल पुरूष/महिला में फल एवं मिष्ठान वितरण जिला रेडक्रास सोसाइटी द्वारा किया जायेगा। प्रातः 12 बजे जिला कारागार बांदा में फल एवं मिष्ठान का वितरण किया जायेगा। प्रातः 12 बजे निर्धारित स्थलों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न होगा। प्रातः 12ः30 बजे विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राओं पेन्टिंग प्रतियोगिता आर्यकन्या इण्टर कॉलेज बांदा में सीनियर वर्ग, छात्रसाल प्राथमिक पाठशाल स्टेशन रोड बांदा में जूनियर वर्ग के छात्रों के लिए।
प्रातः 12.30 बजे मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता खान का इंटर कॉलेज में आयोजित होगी। दोपहर में जिला अस्पताल बांदा बृहद रक्तदान शिविर का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। दोपहर 1 बजे जिला विकास कार्यालय से महाराणा प्रताप चौराहा होते हुए कलेक्टेªट तक विकास कार्योंसे सम्बन्धित झांकियों का प्रदर्शन किया जायेगा। हार्पर क्लब में निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। अपरान्ह 2 बजे आदर्श बजरंग इण्टर कॉलेज बांदा में भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता। 3 बजे हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के टॉप मेधावी छात्रों को सम्मानित भारत विकास परिषद द्वारा किया जायेगा। 4ः30 बजे खेल-कूद प्रतियोगिता पं0जे0एन0पी0जी0 डिग्री कॉलेज में सम्पन्न होगी। 5 बजे भूरागढ़ में सैनिक कल्याण एवं पुुर्नवास विभाग द्वारा कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण किये जायेंगे। उन्होंने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिये कि 15 अगस्त को सभी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। समस्त उपजिलाधिकारी अपनी तहसीलों में इसी प्रकार कार्यक्रम आयोजित करायेंगे। इसी प्रकार जनपद के अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित कराये जायं। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला, उपजिलाधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका सहित समस्त सम्बन्धित अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read